फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tajpur and Nagla Maina team won the matches

Hathras News: ताजपुर और नगला मैंया की टीम ने जीते मुकाबले

Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tajpur and Nagla Maina team won the matches
सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच ताजपुर और बिसावर की बीच खेल गया। दूसरा मैच नगला कोड़ा और नगला मैंया की टीम के बीच हुआ। इसमें ताजपुर और नगला मैंया की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ताजपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। विसावर की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताजपुर की टीम ने 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाकर एक विकेट से मैच को जीत लिया। दूसरे मुकाबले में नगला मैंया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला कोड़ा की टीम 11 ओवर में ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई। यह मैच नगला मैंया ने 48 रन से जीत लिया। नगला मैंया टीम के बल्लेबाज अर्जुन मुंडा ने 22 गेंद पर 49 रन बनाए और गेंदबाज रोहित ने अपने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। दोनों को टूर्नामेंट कमेटी की तरफ से संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी बंशीवाला, प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान, लॉकी, होलू पचहरा, भूरा मास्टर, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed