{"_id":"64c01c012c594e3c46007144","slug":"tajiya-procession-should-not-be-taken-out-without-permission-hathras-news-c-56-1-sali1016-2642-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना अनुमति न निकाले जाएं ताजिया के जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना अनुमति न निकाले जाएं ताजिया के जुलूस
Wed, 26 Jul 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
आगामी मोहर्रम को लेकर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में ताजिया संयोजकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने ताजिया के जुलूस निकालने के दौरान शांति व्यवस्था को कायम रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जो लोग ताजिया निकालना चाह रहे हैं या पूर्व से निकालते आ रहे हैं, वह सभी ताजिया निकालने के लिए अपना आवेदन संबंधित थाना क्षेत्र अथवा तहसील में जमा करा दें। आवेदन के साथ में जुलूस के दौरान आपके द्वारा तैनात किए गए स्वयंसेवकों की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध करा दें। बिना अनुमति के ताजिया/जुलूस किसी भी दशा में नहीं निकाला जाए।
डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रमित खबरों पर ध्यान न दें और न ही किसी भ्रमित करने वाले ऑडियो/वीडियो को बिना किसी पुष्टि के किसी को भी हस्तांतरित न करें। इस तरीके की खबरों की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दें, जिससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने कहा कि जुलूस के साथ तथा जुलूस वाले मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व जुलूस में शामिल होकर घटना को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए आप स्वयं अपने स्तर से कुछ लोगों को देखरेख के कलिए तैनात कर दें, जिससे कोई भी इस तरह का व्यक्ति जुलूस में शामिल न हो पाए।