फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Swinging woman on death row, death

फंदे पर झूली महिला, मौत

Tue, 16 Jul 2019 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Swinging woman on death row, death
संदिग्ध हालात में फांसी पर झूली विवाहिता
विज्ञापन

गांव नयाबांस का मामला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नया बांस में एक विवाहिता फंदे पर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। जानकारी मिलते ही उसके नाते-रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव भिलोखरी निवासी पवन अपनी पत्नी वंदना के साथ कोतवाली हाथरस गेट के गांव नया बांस में किराए पर रहती थी। पवन कई दिनों पहले अपने गांव गया था। सोमवार की रात को वंदना अपने घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। इस बीच किराएदार को कमरे में वंदना का शव फंदे पर झूलता दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

रात को करीब 10 बजे पुलिस नयाबांस पहुंची। शव को फंदे से नीचे उजारा गया। घटना की सूचना महिला के पति को फोन पर दी गई। रात को ही महिला के मायके और ससुराल के लोग नयाबांस पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार की दोपहर को डॉक्टरों के पैनल ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed