{"_id":"6aa5b68f98745f5a9c070c38","slug":"swine-flu-confirmed-in-young-woman-admitted-in-agra-hathras-news-c-2-1-ali1027-1065461-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवती में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि, आगरा में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवती में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि, आगरा में भर्ती
Sun, 13 Sep 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिले में स्वाइन फ्लू का तीसरा मामला सामने आया है। सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालत स्थिर होने के बावजूद बेहतर उपचार के लिए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि युवती पिछले कुछ दिनों से बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी से पीड़ित थी। सीएचसी में जांच के लिए लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने युवती के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
जिले में इससे पहले मुरसान और सिकंदराराऊ क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आए थे। दोनों मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट किया है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। संवाद