फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Swift car and auto collide head on

Hathras: स्विफ्ट कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल, दो की हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर

Sat, 21 Dec 2024 05:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 05:03 PM IST
सार

सासनी कस्बे में ऑटो चालकों की मनमानी के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। फिर भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। घायलों ने बताया कि ऑटो में सात सवारियां भरी हुई थीं।

विज्ञापन
Swift car and auto collide head on
हादसे में क्षतिग्रस्त कार व ऑटो - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कृष्णा कोल्ड स्टोरेज  के निकट ऑटो एवं स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार चालक मौका पाकर वहां से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


21 दिसंबर की सुबह सासनी से चालक ऑटो में सवारियां भरकर हाथरस की तरफ जा रहा था। जैसे ही ऑटो कृष्णा कोल्ड स्टोरेज के निकट पहुंचा, हाथरस की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार और ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। वहां चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायल रफाकत हुसैन निवासी आशा नगर, रणवीर सिंह निवासी किशनगढ़ी, विमल निवासी लहौर्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल गुलशन निवासी लहौर्रा को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। विमल एवं रणवीर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ऑटो चालक की मनमानी से हो रहे हादसे 
सासनी कस्बे में ऑटो चालकों की मनमानी के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। फिर भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। घायलों ने बताया कि ऑटो में सात सवारियां भरी हुई थीं। सासनी-हाथरस रोड पर ऑटो चालक मन माने ढंग से ओवरलोड कर सवारियां भर लेते हैं। यहां तक कि ड्राइवर को चलाने तक की जगह नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed