{"_id":"5d4b13d88ebc3e6cc17cbceb","slug":"sushma-swaraj-came-to-sikanderrau-in-1997-sikandhra-rahu-news-ali2104174155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज 1997 में आई थी सिकंदराराऊ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुषमा स्वराज 1997 में आई थी सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझे सिक्कों से नहीं वोटों से तौलिये: सुषमा स्वराज
भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह के समर्थन में जनसभा को किया था संबोधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज सिकंदराराऊ आ चुकी हैं। वे भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह चौहान के समर्थन में पुरदिलनगर में जनसभा को संबोधित करने आई थी। उनकी ओजस्वी भाषण ने यहां के लोगों को काफी प्रभावित किया था। उनके भाषण ने यहां के लोगों पर इतना गहरा छाप छोड़ा था कि विधानसभा चुनाव में यशपाल सिंह विजयी हुए।
अपने आधा के संबोधन में सुषमा ने सपा-बसपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने लोगों को बताया कि कैसे इन दोनों पार्टियों ने महापुरुषों के नाम पर लोगों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा था कि भाजपा में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता हैं। उन्होंने कहा था कि नेता का स्वागत फूलों से नहीं अपने अमूल्य वोटों से करें। आयोजक पूर्व चेयरमैन स्व शांतिशरण राणावत, संजीव जाखेटिया, सुरेश आर्य, सुषमा स्वराज को सिक्कों से तौलना चाहते थे लेकिन स्वराज ने इसके बदले जनता से आह्वान किया था कि मुझे सिक्कों से नहीं वोटों से तौल कर निहाल करें। यही मेरा स्वागत और सम्मान होगा। जिसके बाद यहां के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह को जीताकर उनका मान रखा था।
इस संदर्भ में यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि जीतने के बाद वे श्रीमती स्वराज से दिल्ली जाकर मिले तथा उन्हें बताया कि आपके आशीर्वाद और पुरदिलनगर की आपकी ऐतिहासिक जनसभा से मैं चुनाव जीत गया। स्वराज ने मुझसे कहा था कि मुझे मालूम है कि आप जीत गये हैं। कभी गुमान मत करना जनता ने चुना है उसकी सेवा में कोताही नहीं करना।