फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Surrey market marketing agent attacked with knife, injured

Hathras News: सरे बाजार मार्केटिंग एजेंट पर चाकू से हमला, घायल

Thu, 04 Apr 2024 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Surrey market marketing agent attacked with knife, injured
घायल अमित वार्ष्णेय। संवाद - फोटो : Samvad
फोटो
विज्ञापन

सरे बाजार मार्केटिंग एजेंट पर चाकू से हमला, घायल
हाथरस। शहर की घनी आबादी वाले घंटाघर पर बुधवार की देर शाम एक मार्केटिंग एजेंट पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है।

घंटाघर स्थित गली जोगियान निवासी अमित वार्ष्णेय पुत्र रमेश चंद्र वार्ष्णेय मार्केटिंग एजेंट हैं। बुधवार की शाम को वह शहर के घंटाघर पर आए हुए थे। इस बीच एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार कर दिए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौका पाकर हमलावर भाग गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बारे में जानकारी होने पर कोतवाली सदर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। मामले में क्षेत्राधिकारी सिटी राम प्रवेश राय का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed