फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Surges of rebellion in BJP, report submitted to high command

भाजपा में उठे बगावत के सुर, पार्टी हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Surges of rebellion in BJP, report submitted to high command
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किए जाने के बाद पार्टी में बगावत के सुर तल्ख हो गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों द्वारा पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ पर्चे भरे जाने की रिपोर्ट स्थानीय स्तर से पार्टी हाईकमान को दे दी गई है। अब प्रदेश नेतृत्व ऐसे सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क करेगी।
भाजपा द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। इस घोषणा के साथ ही भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। वहीं वार्ड नंबर 14 में भाजपा की ओर से ऋतु उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही जिले का सियासी पारा उठ गया। भाजपा में हाल ही में शामिल हुए चिरागवीर उपाध्याय की मां व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य अविन शर्मा की पत्नी क्षमा शर्मा ने भी वार्ड संख्या 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल किया है। ऐसे ही अन्य वार्डों से भी भाजपा से टिकट की चाह रखने वाले प्रत्याशियों ने भी बगावत तेज कर दी है। स्थानीय स्तर पर अब भाजपा पदाधिकारियों द्वारा ऐसे सभी लोगों की सूची फोन नंबर सहित प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। इस सूची के आधार पर आलाकमान इन सभी से जल्द वार्ता करेगा और इन कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बारे जो भी घटनाक्रम जिले में चल रहा है, उसके बारे में प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। जिन कार्यकर्ताओं का मन खराब हुआ है, उनसे प्रदेश नेतृत्व जल्द संपर्क साधेगा।

-गौरव आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। जिला पंचायत सदस्य जीतने के बाद उनमें से ही पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार तय किया जाएगा। कुछ कार्यकर्ताओं के परिजनों द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी के खिलाफ पर्चे दाखिल किए गए हैं। इन सभी कार्यकर्ताओं से वार्ता की जाएगी। पार्टी में अनुशासनहीनता की शुरुआत चिरागवीर उपाध्याय द्वारा की गई है। सभी से वार्ता की जाएगी। - राजा वर्मा, जिला प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed