{"_id":"647644d9cc347cff0b0a9ad4","slug":"supporters-of-two-candidates-fight-stone-pelting-hathras-news-c-64-1-sali1007-31-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन
पथराव होने के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : Samvad
नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। पथरवा भी हुए। इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए।
कस्बा मुरसान के छिपैटी में नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों में विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी। मंगलवार की शाम को दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले हैं। जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं, एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान से रेफर किया गया है। आसपास के लोग ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की है।
संजू पुत्र राजपाल यादव का कहना है कि मंगलवार की शाम उसके परिवार के लोग घर पर बैठे हुए थे। उसी दौरान मोहल्ला के करीब 14 लोग घर में घुस आए और लाठी व सरिया से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने शिवम व राजपाल को बुरी तरह से मारा पीटा है। शिवम के सिर में सरिया मारकर उसे घायल किया है। विरोध करने पर पथराव भी किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वह लोग मौके से भाग गए हैं।