{"_id":"647c9c8f00fc492a870677d1","slug":"sun-warmed-till-noon-clouds-brought-relief-in-the-evening-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दोपहर तक धूप ने तपाया, शाम को बादलों ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दोपहर तक धूप ने तपाया, शाम को बादलों ने दिलाई राहत
Sun, 04 Jun 2023 07:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:45 PM IST
सार
मई महीने में मौसम के करवट बदलने का सिलसिला जारी है। कभी आंधी तो कभी बारिश आ रही है। रविवार की सुबह से मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा सामान्य रहा। सुबह से सूरज की तपिश अधिक रही। पूरे दिन आमजन पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन
छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में रविवार की सुबह से सूरज के तेवर तल्ख रहे। सूरज की तपिश ने आमजन के पसीने छुड़ाए। गर्मी से बचने के लिए लोग कई जतन करते नजर आए। शाम को बादल छा गए। लोग बारिश आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
मई महीने में मौसम के करवट बदलने का सिलसिला जारी है। कभी आंधी तो कभी बारिश आ रही है। रविवार की सुबह से मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा सामान्य रहा। सुबह से सूरज की तपिश अधिक रही। पूरे दिन आमजन पसीने से तरबतर रहे। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी, कूलर-पंखों की हवा का सहारा लेना पड़ा। तापमान अधिकत्तम 34 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को बादल छाए। बारिश का मौसम रहा, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन