फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Suitcase stolen from wedding ceremony, three arrested

Hathras News: शादी समारोह से सूटकेस किया पार, तीन गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 14 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Suitcase stolen from wedding ceremony, three arrested
चंदपा के गांव केवलगढ़ी स्थित गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात चोरों ने एक सूटकेस पार कर दिया। इसमें जेवरात व नकदी थी। सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान हो गई। सुबह होने तक पुलिस ने तीनों चोरों को पकड़ लिया, जिनमें से एक नाबालिग है। इनके पास से चोरी गया सूटकेस व सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


चंदपा के गांव खेरिया डहर के रहने वाले सुनील कुमार शर्मा की शुक्रवार को बेटी की शादी थी। अलीगढ़ से बरात आई थी। चंदपा में ही केवलगढ़ी स्थित तिरुपति मैरिज होम में शादी थी। रात लगभग 10 बजे दीवार फांदकर तीन युवक मैरिज होम में घुस गए और मेहमानों के कमरे से सूटकेस चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सूटकेस हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन निवासी योगेश शर्मा का। वह अपनी भांजी की शादी में आए थे। योगेश ने चंदपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि सूटकेस में कपड़ों के अलावा चांदी की कमरबंद, दो कुंडल, चांदी के बिछुआ व लगभग पांच हजार रुपये नकद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेस्ट हाउस में छानबीन की। छानबीन में सीसीटीवी में तीन नवयुवक मैरिज होम की दीवार फांदते नजर आए। चौकीदार व गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की तो युवकों को पहचान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गांव में दबिश दी। सुबह तक पुलिस के हाथ तीनों आरोपी लग गए। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी चंद्रमोहन उर्फ चंदा व शिवम उर्फ भूरा निवासी केवलगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इनके पास से चोरी गया सामान व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed