फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Submersible installed in government hand pump

Hathras: सरकारी हैंडपंप पर किया कब्जा, सामान बेचकर बोरिंग में लगाई सबमर्सिबल, जांच कर होगी कार्रवाई

Tue, 18 Mar 2025 04:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 04:12 PM IST
सार

सरकारी जमीन की तरह कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंप पर ही कब्जा कर लिया। आरोप है कि हैंडपंप का सामान बेच दिया गया। उसकी बोरिंग में निजी सबमर्सिबल लगवा दी। अब उससे किसी को पानी भी नहीं लेने देते। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है।

विज्ञापन
Submersible installed in government hand pump
सरकारी हैडपंप में लगा दी सबमर्सिबल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के गांव गोविंदपुर में कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर लिया है। उसका सामान बेचकर बोरिंग में सबमर्सिबल पंप लगा दी है और उसका निजी उपयोग कर रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है।

विज्ञापन


सरकारी हैंडपंप में लगाई निजि सबमर्सिबल
शिकायकर्ता शिशुपाल व राजेश ने कहा है कि जब से इन लोगों ने हैंडपंप पर कब्जा कर सबमर्सिबल लगाई है, तब से वह किसी और को पानी नहीं भरने देते हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। अपने और पशुओं के पीने के लिए दूर से पानी लाना पड़ता है। जिस जगह यह हैंडपंप लगा है, उसके आसपास रहने वालों के लिए यह हैंडपंप पेयजल का एकमात्र साधन है। गर्मी का मौसम आ रहा है। यदि हैंडपंप को कब्जामुक्त नहीं किया गया तो लोगों की दिक्कत और बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


जांच कर होगी कार्रवाई
खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो हैंडपंप से कब्जे को हटवाया जाएगा और कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed