फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students understood Indian culture.

Hathras News: छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति को समझा

Fri, 13 Mar 2026 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Students understood Indian culture.
केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान में पीएम श्री विद्यालय बरौस केे छात्र-छात्राओं को जानकारी देत - फोटो : Samvad
पीएमश्री संविलियन विद्यालय बरौस सादाबाद के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को आगरा में विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण किया। उन्होंने केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान, लाल किला, सिकंदरा सहित कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों की भारतीय संस्कृति को समझा।
विज्ञापन




खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी ने विद्यालय परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनसे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को समझा।
विज्ञापन




प्रधानाध्यापिका ललिता कुशवाहा ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और इतिहास के प्रति समझ विकसित होती है। देश की विरासत के प्रति गौरव की भावना भी जागृत होती है। इस मौके पर नोडल शिक्षक अमित प्रताप सिंह, सचिन सोनी, नेत्रपाल, प्रमेश शर्मा, विजय लक्ष्मी, कैलाशी, ममता राठौर, पदमेंद्री छौंकर और पूरन देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed