फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students showed their own races

दौड़ प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Fri, 14 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 14 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Students showed their own races
खेल प्रतियोगिता में दौड़ते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
 माध्यमिक विद्यालयों की 20वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता र्हुइं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जीएसएएस इंटर कालेज मुरसान के क्रीड़ास्थल पर मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम संजय कुमार, द्वितीय प्रदीप कुमार, तृतीय राजकुमार रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम संजय कुमार, द्वितीय शक्ति पैनिया और अंकित यादव तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम लोकेश, द्वितीय प्रदीप, तृतीय श्याम बिहारी रहे। 800 मीटर दौड़ में प्रथम प्रमोद चौधरी, द्वितीय आसिफ खां, तृतीय नरेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन


1500 मीटर दौड़ में प्रथम विपिन कुमार और द्वितीय लोकेश कुमार रहे। गोला फेंक में प्रथम केशव भारद्वाज, द्वितीय दरियाब सिंह और तृतीय शेर सिंह रहे। चक्का फेंक में प्रथम केशव भारद्वाज, द्वितीय रवि ठेनुआं और तृतीय शेर सिंह रहे। लंबी कूद में प्रथम रामनरेश भारद्वाज, द्वितीय बृजमोहन और तृतीय सचिन कुमार रहे। ऊंची कूद में प्रथम श्यामबिहारी, द्वितीय सचिन और तृतीय पुष्पेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य सरजू कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, ऋषि शर्मा, होरीलाल वर्मा, लालाराम गुप्ता, दाऊदयाल सिंह एवं विद्यालय समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन अतुल वर्मा ने किया। 

वहीं ‌स‌िकंदराराऊ के नगरपालिका क्रीड़ास्थल में शुक्रवार से माध्यमिक स्कूलों की तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने विभिन्न एथलेटिक खेलों का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर सीनियर दौड़ में पीयूष चौहान प्रथम, 200 मीटर में रोहित बघेल, 400 मीटर में रोहित बघेल, 800 मीटर में दुष्यंत कुमार, 1500 मीटर में राघव पचौरी ने बाजी मारी।

वहीं, 100 मीटर जूनियर में आर्यन सिंह प्रथम, 200 मीटर में आर्यन सिंह, 400 मीटर में जितेंद्र सिंह, 800 मीटर में सूबेदार सिंह, 1500 मीटर में अनकेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे एमपी इंटर कॉलेज सुजावलपुर के शिक्षक प्रमोद सिंह यादव ने कहा कि वास्तव में खेल विद्यार्थी के लिए अति आवश्यक है। यह उसकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करते हैं।


प्रतियोगिताओं का संचालन प्रमोद कुमार पाराशर, डॉ. मो. अकरम खान, चांद मोहम्मद, जहांगीर हाशमी ने किया। इस दौरान दिनेशचंद्र गुप्ता प्रिंसिपल जीएस हिंदू इंटर कॉलेज, इशेंद्र सिंह मऊ चिरायल, शशिकुमार जिरोली कलां, कमेलश गौड़, विजयपाल यादव, शकील अहमद, अतर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा, राजेश कुमार, राजीव कुमार, लोकेंद्रपाल सिंह, मौ. आरिफ खान, शाहेनूर मोहम्मद खां थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed