फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students read Hindi well, learn to speak

विद्यार्थी हिंदी को अच्छी तरह पढ़ें, बोलना सीखें

Wed, 14 Sep 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

इस मौके पर हिंदी की प्रवक्ता डॉ. रीना अग्निहोत्री, दीक्षा शर्मा, ज्योति सिंह, ज्योति शर्मा, पारुल, प्रीति राधे, रामजीत, बबिता, शुभ्रा, अनुराधा, नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनंदा महाजन, मेजर राजकमल दीक्षित, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. चंद्रशेखर रावल, डॉ. देवदत्त सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. श्याम नारायण त्रिपाठी, डॉ. केएन त्रिपाठी आदि ने विचार रखे।यहां विशिष्ट अतिथि केआर कॉलेज, मथुरा के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रवीण अग्रवाल ने विभिन्न भाषाओं के सीखने पर बल दिया। प्रतियोगिता में दिशा प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, प्रियांशी व कौशिकी तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
Students read Hindi well, learn to speak
बलवंत सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक-शिक्षि - फोटो : HATHRAS

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के स्कूल-कॉलेजों में हिंदी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया। शुभारंभ हिंदी विभागाध्यक्ष एवं सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. लीना चौहान, डॉ. सुषमा यादव, डॉ. रंजना गुप्ता और वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया।
बीए की छात्राओं ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की रचना ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का मंचन किया। छात्रा गौरा ने प्रेमचंद्र के जीवन और उनकी रचनाओं के विषय में विचार प्रस्तुत किए। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग प्रियंका सरोज द्वारा किया गया। आरपीएम डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक डॉ. उमाशंकर शर्मा एवं कार्यवाहक प्राचार्य रमन माहेश्वरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंदी में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें बीए तृतीय वर्ष के आकाश पांडेय प्रथम, जितेंद्र चौधरी द्वितीय और किरण चौधरी तृतीय पर रहे। बीए द्वितीय वर्ष की दीक्षा सारस्वत, मान्या गुप्ता और लोकेश गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन बी. कॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र युवा कवि रविकांत सिंह ने किया। इस मौके पर हिंदी की प्रवक्ता डॉ. रीना अग्निहोत्री, दीक्षा शर्मा, ज्योति सिंह, ज्योति शर्मा, पारुल, प्रीति राधे, रामजीत, बबिता, शुभ्रा, अनुराधा, नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बागला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर की उपस्थिति में हिंदी दिवस मनाया गया। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रीय संस्कारों की विज्ञानी भाषा बताया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनंदा महाजन, मेजर राजकमल दीक्षित, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. चंद्रशेखर रावल, डॉ. देवदत्त सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. श्याम नारायण त्रिपाठी, डॉ. केएन त्रिपाठी आदि ने विचार रखे।
यहां विशिष्ट अतिथि केआर कॉलेज, मथुरा के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रवीण अग्रवाल ने विभिन्न भाषाओं के सीखने पर बल दिया। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने की। डॉ. शालिनी शर्मा, चंचल शर्मा, डॉ. मीनू शर्मा, रतन समाधिया ने विचार व्यक्त किए।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में छात्र- छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक पतिराम सिंह द्वारा हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी गई। सहायक अध्यापिका नीलम सिंह द्वारा हिंदी दिवस पर कविता/ स्लोगन व चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिशा प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, प्रियांशी व कौशिकी तृतीय स्थान पर रहीं। कविता व स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी, तबस्सुम, सूरज, कशिश स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर दिलीप कुमार, शशी प्रभा नीलम सिंह, सोफिया का विशेष सहयोग रहा।

लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्ष

लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्ष- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed