फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students of Hathras Kendriya Vidyalaya will study in new building in 2024

Hathras News: केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं 2024 में पढ़ेंगे नए भवन में, काम पूरा करने के निर्देश

Thu, 27 Jul 2023 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन भवन को 31 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण कर हैंडओवर किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेज दिया गया है। इस भवन में 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी।

विज्ञापन
Students of Hathras Kendriya Vidyalaya will study in new building in 2024
निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अगले शैक्षिक सत्र से नए विद्यालय भवन में अध्ययन करने को मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन भवन को 31 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण कर हैंडओवर किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेज दिया गया है। इस भवन में 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं परिसर में स्टाफ के लिए आवास की व्यवस्था भी की जा रही है।

विज्ञापन

 
केंद्रीय विद्यालय का संचालन वर्तमान मं शहर से करीब 9 किलो मीटर दूर टुकसान में अस्थाई भवन में संचालित किया जा रहा है। शासन की ओर से यहां तालाब चौराहे के निकट पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में नए भवन का तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। 25 करोड़ की लागत से इस भवन के निर्माण में तीन मंजिले तैयार की जा रही है। वहीं इस विद्यालय परिसर में ही स्टाफ के रहने के लिए आवस की व्यवस्था भी की जा रही है। 
विज्ञापन


शहर से 9 किलोमीटर दूर टुकसान में अस्थाई भवन में केंद्रीय विद्यालय के संचालन के कारण विद्यालय प्रशासन के साथ साथ बच्चों व अभिभावकों को भी खासी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। अब जल्द  ही अभिभावकों व बच्चों की परेशानी दूर हो सकेगी। विद्यालय संगठन की ओर से कार्य दायी संस्था को 31 जनवरी 2024 तक भवन का निर्माण पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसे लेकर कार्यदायी संस्था को पत्र जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब तक केंद्रीय विद्यालय में 10 वीं तक की कक्षाओं का संचालन होता था। इस भवन में संचालन के साथ ही 12 वीं तक की काक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इतना ही नहीं इस भवन में विद्यालय के संचालन होने की स्थिति में 900 बच्चों को पठन-पाठन कार्य कराया जाएगा। अब तक महज 428 बच्चों को ही इस विद्यालय के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। केंद्रीय विद्यालय में 35 कमरे बनाए जाएंगे। 

31 जनवरी 2024 तक केंद्रीय विद्यालय के नए भवन को हैंडओवर दिए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेज दिया गया है। नए शैक्षिक सत्र में कक्षाओं के संचालन का प्रयास रहेगा। -नरेश कुमार , प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय संगठन, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed