{"_id":"668a8bfd15e768c656034b79","slug":"student-hanged-himself-while-playing-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: खेल-खेल में छात्र ने लगाया फंदा, अचेत हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: खेल-खेल में छात्र ने लगाया फंदा, अचेत हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर
Sun, 07 Jul 2024 06:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:07 PM IST
सार
माता-पिता मथुरा परीक्षा देने के लिए गए थे। दोपहर को बालक कॉलोनी के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच खेल-खेल में बालक ने गमछा से गले में फंदा लगा लिया। हाथ पैर छटपटाने पर अन्य बालकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा रोड स्थित एक कॉलोनी में 7 जुलाई दोपहर को बच्चों के साथ खेल रहे एक 10 वर्षीय बालक ने गले में फंदा लगा लिया। अचेत हालत में पड़ोसी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कॉलोनी निवासी छात्र शहर के सीबीएसई के इंटर कॉलेज में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। 7 जुलाई को माता-पिता मथुरा परीक्षा देने के लिए गए थे। दोपहर को बालक कॉलोनी के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच खेल-खेल में बालक ने गमछा से गले में फंदा लगा लिया। हाथ पैर छटपटाने पर अन्य बालकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग आ गए। लोगों ने बच्चे को फंदे से नीचे उतारा। अचेत हालत में इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों को सूचना फोन पर दी गई।
विज्ञापन