{"_id":"69c6b2a14bc61868ac0b3f78","slug":"student-drowned-in-ganga-rajghat-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जन्मदिन पर गई गंगा स्नान को, डुबकी लगाते में डूबी छात्रा, गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जन्मदिन पर गई गंगा स्नान को, डुबकी लगाते में डूबी छात्रा, गोताखोर कर रहे तलाश
Fri, 27 Mar 2026 10:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:09 PM IST
सार
नीट की तैयारी करने वाली छात्रा आरती अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ नरौरा राजघाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी। आरती ने गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन पानी के तेज बहाव में उसने अपना संतुलन खो दिया और वह पानी में डूब गई।
विज्ञापन
पानी में डूबना
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सादाबाद के गांव मड़नई की एक नीट छात्रा अपने जन्मदिन के अवसर पर 27 मार्च को बुलंदशहर जिले के राजघाट पर गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह तेज बहाव में डूब गई। घटना के बाद से गोताखोरों की टीम लगातार छात्रा की तलाश कर रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
गांव मड़नई निवासी 22 वर्षीय आरती पुत्री दिगंबर सिंह नीट की तैयारी कर रही थी। वह अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ नरौरा राजघाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी। बताते हैं कि स्नान के दौरान आरती ने गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन पानी के तेज बहाव में उसने अपना संतुलन खो दिया और वह पानी में डूब गई।
विज्ञापन
यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय गोताखोरों की टीम पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। कई घंटों तक चले बचाव अभियान के बावजूद देर शाम तक आरती का कोई पता नहीं चल सका। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि हम लगातार बुलंदशहर पुलिस और जल पुलिस के संपर्क में हैं। गोताखोरों की टीम छात्रा की लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन