{"_id":"6898de0725143c76a70439c6","slug":"student-dies-due-to-electric-shock-while-connecting-cooler-wire-hathras-news-c-56-1-sali1016-135763-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कूलर का तार लगाने के दौरान करंट लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कूलर का तार लगाने के दौरान करंट लगने से छात्र की मौत
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में शनिवार की रात 10 बजे 12 वर्षीय कक्षा छह के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। रक्षाबंधन के त्योहार के दिन बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
शनिवार रात करीब दस बजे गढ़ी परती बनारसी निवासी अवधेश कुमार उर्फ पूसी का 12 वर्षीय बेटा केशव अपनी भैसों के लिए कूलर लगा रहा था। बिजली के बोर्ड में कूलर का तार लगाते समय केशव को करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। केशव की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि केशव चंदपा स्थित जेपीजीडी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता था। परिवार में सबसे बड़ा था, उससे छोटे दो बहन और एक भाई हैं। उसकी मौत से परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। रक्षा बंधन पर हुई केशव की मौत से बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की सुबह केशव का अंतिम संस्कार किया गया।