फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student defrauded of 42,000 in Sadabad by imposter posing as her maternal uncle.

Hathras News: सादाबाद में मौसा बनकर छात्रा से 42 हजार की ठगी

Thu, 23 Apr 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 23 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Student defrauded of 42,000 in Sadabad by imposter posing as her maternal uncle.
पीड़ित छात्रा आरूषि। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा में शातिर ठग ने रिश्तेदार मौसा बनकर भाजपा नेता की बेटी को अपने झांसे में लेकर हजारों रुपये ठग लिए। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत कोतवाली में करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




मोहल्ला इमलियान निवासी वरिष्ठ भाजपा सुधीर गर्ग पुत्र केशवदेव गर्ग ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी आरुषि गर्ग का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका मौसा बताया और भरोसा जीतकर बातचीत शुरू की।
विज्ञापन




आरोप है कि इस व्यक्ति ने बातों में उलझाकर आरुषि को बार कोड के माध्यम से रुपये भेजने के लिए राजी कर लिया। झांसे में आकर युवती ने अलग-अलग किश्तों में छह बार में रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब छात्रा को ठगी का एहसास हुआ तो उसने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed