फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strict action will be taken for non-submission of records

अभिलेख प्रस्तुत न करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 17 Oct 2022 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken for non-submission of records
पैथोलॉजी सादाबाद पर जांच करते सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने रविवार को कस्बे के क्लीनिक, हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। कार्रवाई से क्लीनिक और लैब संचालकों में बेचैनी देखी गई। कोई भी लैब, हॉस्पिटल संचालक अभिलेख नहीं दिखा पाया। इन सभी को सोमवार को सीएमओ कार्यालय में अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डएवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने माहौर पेथौलॉजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के कुछ समय आने से पहले ही संचालक अपनी पेथौलॉजी खुली छोड़कर निकल गए थे। सीएमओ ने संचालक को सोमवार तक पंजीकरण संबंधी अभिलेख कार्यालय आकर दिखाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्री कृष्णा पेथौलॉजी लैब पर विकास व वीरेश उपस्थित मिले। जानकारी करने पर बताया कि डॉ. जरूरी कार्य से बाहर गए हैं। कार्य कर रहे कर्मचारियों एवं अन्य लोगों द्वारा पेथोलॉजी का पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिखाया गया। सीएमओ ने कहा कि वह सोमवार को उपस्थित होकर संबंधित दस्तावेज कार्यालय में पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर स्थिति संतोषजनक नहीं मिली तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। राधा रानी हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिला। निरीक्षण के समय हॉस्पिटल में मौजूद आमिर ने बताया गया कि डॉक्टर कुछ समय पहले ही खाना खाने के लिए गए हैं। इन्हें भी सोमवार को दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed