फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Storm: Lines and poles toppled, power out for 10 hours.

आंधी : लाइनें और खंभे टूटे, 10 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 11 Jun 2026 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Storm: Lines and poles toppled, power out for 10 hours.
सादाबाद में छाबी मियां के बाग में क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
मंगलवार शाम आई तेज आंधी ने सादाबाद नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को अस्त-व्यस्त कर दिया। शाम करीब छह बजे से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति बुधवार सुबह चार बजे बहाल हो सकी। लगभग 10 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात नगर का बड़ा हिस्सा और सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

आंधी से सादाबाद के छावी मियां बाग क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे लाइन टूटकर नीचे गिर गई। गांव एदलपुर में 33 केवी लाइन का एक खंभा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेड़ गिरने से विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा। जिससे लालगढ़ी, कजरोठी, टिकैत, आगरा साइड कोल्ड फीडर सहित अनेक फीडरों से जुड़ी आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने के कारण कूलर, पंखे और एसी बंद हो गए। जिससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। कई परिवारों ने घरों की छतों और आंगनों में रात गुजारी, लेकिन गर्म हवाओं के कारण वहां भी राहत नहीं मिल सकी। घरों में लगे इन्वर्टर और बैटरियां जवाब दे गईं। बिजली न होने से कई मोहल्लों में रात में ही पानी का संकट हो गया। मोटरें न चल पाने के कारण घरों में पानी खत्म हो गया और महिलाएं सरकारी हैंडपंपों पर पानी भरती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विभाग की टीमें रातभर फॉल्ट ढूंढने और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत करने में जुटी रहीं। घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब 4 बजे छावी मियां बाग क्षेत्र की क्षतिग्रस्त 33 केवी लाइन को ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।



आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसी वजह से रातभर आपूर्ति बाधित रही। विभागीय टीमों ने पूरी रात मरम्मत कार्य किया, सुबह करीब 4 बजे आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।
-अमित कुमार, एक्सईएन सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed