फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stop shop vendor ran fiercely commotion

दुकान बंद कर भागे विक्रेता, जमकर हंगामा

Thu, 18 Feb 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Stop shop vendor ran fiercely commotion

हाथरस। दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्ट फोन फ्र्रीडम 251 की लोग बुकिंग तक नहीं कर पाए। सुबह ही कंपनी की वेबसाइट सर्वर ओवरलोड होने की वजह से क्रेश हो गई। वेबसाइट पेमेंट मोड पर ही अटक गई। इससे इस सस्ते मोबाइल को खरीदने के प्रति उत्साहित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने कंपनी द्वारा अधिकृत शहर की एक दुकान के बाहर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन

एक कंपनी ने 251 रुपये में फ्रीडम 251 नाम से एक स्मार्ट फोन लांच किया था और बुकिंग के लिए बड़े पैमाने पर विज्ञापन भी दिए थे। इतनी कम कीमत में एंड्रॉयड जैसी सुविधाओं से लैस इस मोबाइल को खरीदने के लिए लोगों में दो दिन से विशेष उत्साह बना हुआ था। कंपनी की वेबसाइट पर बुकिंग गुरुवार सुबह छह बजे से शुरू होनी थी। बुकिंग का वक्त होते ही जब लोगों ने कंपनी की वेबसाइट को खोला और मोबाइल को बुक करना चाहा तो यह वेबसाइट पेमेंट मोड पर ही अटक गई। दिनभर किए गए प्रयास के बाद भी इस वेबसाइट पर लोगों का पंजीकरण तक नहीं हो सका। कस्टमर केयर पर भी लोग फोन लगाते रहे, लेकिन वह नंबर भी बंद जाता रहा। गुरुवार की दोपहर इस मोबाइल को खरीदने की चाहत रखने वालों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी लोग कंपनी द्वारा अधिकृत कमला बाजार सासनी गेट स्थित मोबाइल की दुकान पर पहुंच गए, लेकिन दुकान बंद मिलने पर इन लोगों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर वहां पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन

अधिकृत विक्रेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

कंपनी द्वारा अधिकृत कमला बाजार स्थित मोबाइल दुकान के संचालक रविंद्र मित्तल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है उनकी मित्तल वॉच कंपनी के नाम से फर्म है। 17 फरवरी को रिंगिग वैल मोबाइल की लांचिंग हुई है। वह कंपनी का अधिकृत डीलर है। बुधवार से कंपनी ने अखबारों में 251 रूपये में मोबाइल का एड दिया है। इस एड में उनकी फर्म का नाम भी छाप दिया गया है, जबकि इस मोबाइल से उनकी फर्म का कोई लेना देना नहीं है। यह कंपनी का ऑनलाइन प्रोडक्ट है। बुधवार से हजारों लोगों की भीड़ उनकी दुकान पर जमा है। इससे कभी भी अव्यवस्था फैल सकती है। वह अपनी दुकान खोलने में भी असमर्थ है। उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed