फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   stop online classes for under-14 child

14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेज पर रोक लगाने की मांग

Thu, 03 Sep 2020 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
stop online classes for under-14 child
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के पदाधिकारी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विभिन्न स्कूलों व कोचिंग संस्थानों द्वारा मोबाइल फोन के जरिये चलाई जा रहीं ऑनलाइन कक्षाओं पर रोक लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन में नगराध्यक्ष शिवांक मित्तल ने कहा कि आजकल कोरोना महामारी के कारण चल रही ऑनलाइन क्लास जो कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चलाई जा रही हैं, उन पर रोक लगाई जाए। 14 साल से कम उम्र के बच्चों पर मोबाइल का दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उनकी आंखों और मस्तिष्क पर दबाब पड़ रहा है, जिससे वह बीमार हो सकते हैं। जनहित में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को प्रतिबंधित किया चाहिए। इस मौके पर छात्र नेता अनुज सिंघल, नगर कोषाध्यक्ष सोमिल अग्रवाल, नगर संगठन मंत्री मोहित शर्मा, मंत्री आकाश पवार, आईटी मैनेजर शुभम कांवरिया आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed