फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stone pelting took place for two hours in Laxmpur village, 14 injured

Hathras News: गांव लक्ष्मपुर में दो घंटे हुआ पथराव, 14 घायल

Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting took place for two hours in Laxmpur village, 14 injured
कोतवाली क्षेत्र की बाजिदपुर चौकी क्षेत्र के गांव गांव लक्ष्मपुर में दीपावली की रात को जुए के फड़ पर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। करीब दो घंटे तक जमकर पथराव किया गया, जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 28 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 14 नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिवाली की रात को गांव के एक घेर में 30 40 लोग जुआ खेल रहे थे। अलग-अलग फड़ लगाकर जुआ चल रहा था। रात्रि लगभग 11 बजे दो युवकों पर एक जैसे पत्ते आ गए। इस बात पर पहले तो आपस में विवाद हुआ और उसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

थोड़ी देर में दोनों पक्षों के 40 से ज्यादा लोग आमने-सामने आ गए और छतों पर मोर्चा जमा लिया। लगभग दो घंटे तक एक-दूसरे पर जमकर पथराव हुआ। गांव की गलियों में चारों तरफ ईंट-पत्थर बिखरे हुए थे। सूचना पाते ही चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और चेतावनी देकर झगड़े को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने नरेंद्र, शैलेश, कालीचरण, नरेश, मनोज, हरि किशन, माइकल, गौतम, राहुल, विनोद, छोटे सिंह और बबलू को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। रात्रि में ही सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। चौकी प्रभारी सुरेंद्रपाल ने एक पक्ष के अवधेश, देवेंद्र, कांता, गौरव यादव, भगवान सिंह, नरेंद्र, धर्मेंद्र, सचिन, शैलेश, सतीश, सत्यप्रकाश, कालीचरण, नरेश और एक महिला जयदेवी पत्नी पोप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दूसरे पक्ष के मनोज, हरिकिशन, पवन, शिवचरण, प्रदीप, रामभरोसे, माइकल, गौतम, राहुल, विनोद, छोटे सिंह, कमला देवी पत्नी मुकेश, बबलू और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 14 नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed