{"_id":"641f2ff5657b4841de094855","slug":"stone-pelting-for-installation-of-power-lines-and-poles-six-people-injured-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली लाइन और खंभे लगाए जाने को लेकर पथराव, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली लाइन और खंभे लगाए जाने को लेकर पथराव, छह लोग घायल
Sat, 25 Mar 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:01 PM IST
सार
विद्युत विभाग द्वारा खेतों में लगे नलकूप कनेक्शन की लाइन को अलग किया जा रहा है। इसके लिए विद्युत लाइन और खंभे लगाए जा रहे हैं। इस पर दूसरे पक्ष ने एतराज जताया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव होने लगा।
विज्ञापन
मारपीट में घायल को ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हसायन के गांव छीतूपुर में खेतों पर नलकूप लगाने के लिए विद्युत लाइन व खंभे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को इसी को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से पथराव कर दिया गया। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा खेतों में लगे नलकूप कनेक्शन की लाइन को अलग किया जा रहा है। इसके लिए विद्युत लाइन और खंभे लगाए जा रहे हैं। एक पक्ष ने अपने खेत में लाइन व खंभा लगाए जाने से इन्कार कर दिया। उन्होंने चकमार्ग दगडे पर खंभा लगाए जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस पर दूसरे पक्ष ने एतराज जताया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिला अस्पताल की एमरजेंसी में घायलों को रेफर न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों व स्वास्थ्यकर्मियों में नोकझोंक हुई। आखिरकार तीन घायलों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन