फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Statue of Kaka Hathras and Swami Vivekananda will be installed at Hathras City Station

हाथरस सिटी स्टेशन पर लगेगी काका हाथरसी व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा

Mon, 12 Sep 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Statue of Kaka Hathras and Swami Vivekananda will be installed at Hathras City Station
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने टीम के साथ हाथरस सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। काका हाथरसी व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगवाने की बात कही।
रविवार की शाम को रेलवे बोर्ड यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों के लिए पर्याप्त पंखे व बैंच की व्यवस्था की जाए। पेयजल के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने स्टेशन परिसर में काका हाथरसी व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगवाने के लिए निर्देश भी दिए। इसके अलावा स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा। सिटी स्टेशन पर स्वच्छता को लेकर पांच हजार रुपये का इनाम हाथरस सिटी के अधिकारियों को दिया। स्टेशन के मुख्य द्वार पर घड़ी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed