फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Static magistrate external center administrator keep an eye on every examination center

UP Board: हर परीक्षा केंद्र पर रखेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नजर

Fri, 20 Jan 2023 07:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 07:37 PM IST
सार

हाथरस में 100 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 51 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Static magistrate external center administrator keep an eye on every examination center
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे, ताकि नकल पर अंकुश लगाया जा सके। नकल कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराए जाने की शासन व स्थानीय स्तर के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 100 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 51 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक भी कर ली है। इसमें परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अब परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर और सचल दलों को को लगाए जाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


इस बार की परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किया जाएगा, ताकि नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को कराया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों को निरीक्षण के दौरान परखा जा रहा है, ताकि परीक्षा के वक्त किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो। नकल कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी शासन ने दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed