फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Statements of the released youths will be recorded

Hathras News: रिहा हुए युवकों के दर्ज किए जाएंगे बयान

Sat, 18 Oct 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Statements of the released youths will be recorded
लूटकांड व मुठभेड़ का मुकदमा रफादफा होने के बाद बृहस्पतिवार देर रात दोनों युवक पुलिस सुरक्षा में अपने गांव बढ़ाकलां पहुंच गए। शुक्रवार को दिन भर उनके घर पर मिलने वालों की भीड़ लगी रही। इधर प्रकरण में चल रही मजिस्ट्रेटी जांच में इनके बयान भी लिए जाएंगे, जिसके लिए पहले नोटिस जारी होगा। एसडीएम सदर और सीओ सिटी मुठभेड़ की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुठभेड़ कांड में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आननफानन लूट व पुलिस पर जानलेवा हमले के मुकदमे में एफआर लगाई गई। महापंचायत के अगले दिन पुलिस सुबह से ही इसी कार्रवाई में जुटी रही। अधिकारियों की बैठकें होती रहीं। एफआर न्यायालय में दाखिल की गई तथा देर शाम को जेल पहुंचकर पुलिस ने दोनों का रिहाई आदेश पहुंचाया। रात लगभग 10:30 बजे सोनू व देवा गांव बढ़ाकलां स्थित अपने घर पहुंचे। पुलिस सुरक्षा में दोनों को गांव पहुंचाया गया। सुबह ही घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रताप चौधरी अपने साथियों के साथ दोनों युवकों से मिले और उनका हाल जाना। अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी दोनों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

पैर में गोली लगने के कारण सोनू चारपाई पर ही है व कुछ भी बोलने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है। देवा ने घटना की अधिक जानकारी देने से इन्कार किया है। संभव है कि त्योहार बाद दोनों के बयान दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नहीं होने देंगे फर्जी एनकाउंटर : पूर्व विधायक
अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने शुक्रवार को संगठन के महामंत्री रामकुमार वर्मा के साथ मथुरा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता की। इसमें पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस ने गलत किया है। युवक तो रिहा हो गए हैं, लेकिन जब तक दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा, संगठन शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि जिले में आगे अब कोई फर्जी एनकाउंटर नहीं होने दिया जाएगा। प्रताप चौधरी ने कहा कि पीड़ितों की सभी मांगें मान ली गई हैं। शेष तीन मांगे पुलिस पर कार्रवाई, सीबीआई जांच व मुआवजे की मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। दस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र गावर, केपी सिंह, कुबेर सिंह, राजू चौधरी, सुंदर सिंह प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed