फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Statement of the inspector in the Hathras Satsang hadsa

हाथरस सत्संग हादसा: पंचायतनामा भरने वाले दरोगा के हुए बयान, हादसे में गई थी 121 लोगों की जान, 18 जून को सुनवाई

Thu, 11 Jun 2026 10:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 11 Jun 2026 10:41 PM IST
सार

दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में सत्संग के बाद भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। बयान में  सिकंदराराऊ में तैनात एसआई नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें दो जुलाई 2024 को भगदड़ में मृत लोगों के पंचायतनामा संबंधी कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेजा गया था।
 

विज्ञापन
Statement of the inspector in the Hathras Satsang hadsa
हाथरस में सत्संग के दौरान दर्दनाक हादसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के बहुचर्चित सत्संग हादसे के मामले में 11 जून को न्यायालय एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में उपनिरीक्षक की गवाही हुई। उपनिरीक्षक ने शवों का पंचायतनामा भरा था। प्रकरण में अगली तिथि 18 जून लगी है।

विज्ञापन


दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में सत्संग के बाद भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। सिकंदराराऊ में तैनात एसआई नरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि उन्हें दो जुलाई 2024 को भगदड़ में मृत लोगों के पंचायतनामा संबंधी कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेजा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने महिला कांस्टेबल कुसुमलता की मदद से चोटों का निरीक्षण कराकर छह मृतक महिलाओं के पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इन मृतकाओं में वीरवती निवासी बदायूं, ममता निवासी आगरा, राजकुमारी निवासी अलीगढ़, ज्ञानवती निवासी हाथरस, सुखवती निवासी ललितपुर और सुधा निवासी एटा शामिल थीं। बचाव पक्ष से जिरह के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में गवाह ने स्पष्ट किया कि मृतकों के शव पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की मृत्यु भगदड़ में दबने के कारण हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed