फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   State/Upper Subordinate Services (Preliminary) Examination at Hathras

राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक): हाथरस में 13 केंद्रों पर 22 दिसंबर को होगा एग्जाम, ये बने हैं सेंटर

Fri, 20 Dec 2024 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 10:27 PM IST
सार

हाथरस जिले में 22 दिसंबर को यह परीक्षा होगी। इसमें 13 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 4869 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के रूप में 50-50 प्रतिशत शिक्षक संबंधित केंद्र व अन्य स्कूलों के लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
State/Upper Subordinate Services (Preliminary) Examination at Hathras
राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के बारे में बैठक लेते डीएम राहुल पांडेय - फोटो : विभाग

विस्तार

राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 को पारदर्शी, नकलविहीन एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने 20 दिसंबर को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रतिबंधित सामग्री लेकर न जाने पाए।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि हाथरस जिले में 22 दिसंबर को यह परीक्षा होगी। इसमें 13 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 4869 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने कहा कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के रूप में 50-50 प्रतिशत शिक्षक संबंधित केंद्र व अन्य स्कूलों के लगाए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने सेंटर का भ्रमण कर परीक्षा वहां सीसीटीवी कैमरे और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो भी दायित्व दिए गए हैं, वह उसके अनुसार समय से सभी प्रक्रिया संपन्न कराएं। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। परीक्षा दिवस में लगाए जाने वाले कार्मिकों को आईडी कार्ड जारी करने के साथ ही उन पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पालियों में 4869 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का आयोजन 22 दिसंबर को दो सत्रों में पूर्वाह्न 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक व अपराह्न 02ः30 बजे से 04ः30 बजे तक किया जाएगा। दोनों पालियों में कुल 4869 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक व एक सह केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। 

हाथरस में 13 परीक्षा केंद्र
यूपी लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के लिए शहर में सेकसरिया इंटर कॉलेज, पीबीएएस इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, रामबाग इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज, सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, मलखान सिंह इंटर कॉलेज, एमजी पॉलिटेक्निक, रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, सेठ फूलचंद्र बागला महाविद्यालय व सरस्वती महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed