फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Star campaigners will create atmosphere for the candidates in civic elections

Hathras News: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाएंगे स्टार प्रचारक

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Star campaigners will create atmosphere for the candidates in civic elections
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। चुनाव प्रचार में भाजपा सहित अन्य दलों के स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। इसके लिए भी रूपरेखा बनाई जा रही है। हालांकि अभी किसी बड़े नेता का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। नगर निकाय चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो गया है। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आदि स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है।
विज्ञापन




भाजपा ने अपने नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों से यह पूछा है कि उनके यहां किस नेता की मांग ज्यादा है। उसी आधार पर स्टार प्रचारकों के दौरे यहां लगवाए जाएं। अब नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी जिस स्टार प्रचारक की मांग करेंगे। पार्टी उस बारे में आलाकमान को अवगत कराएगी और फिर उसी आधार पर यह स्टार प्रचारक यहां प्रचार के लिए आएंगे। वैसे माना जा रहा है कि हाथरस बड़ी नगर पालिका है। ऐसे में यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए आ सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि अभी प्रत्याशियों से इस बारे में यह जानकारी मांगी गई है कि वह किस वरिष्ठ नेता को अपने क्षेत्र में बुलाना चाहते हैं, उसी आधार पर आलाकमान को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन




इधर, सपा के स्थानीय नेताओं द्वारा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव को बुलाने की कोशिश की जा रही है। बसपा भी अपने पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में बुलाने की तैयारी कर रही है। बसपा जिलाध्यक्ष केसी निराला का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जैसे वरिष्ठ नेता यहां चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed