{"_id":"5a75fef04f1c1b514a8b74b5","slug":"stamped-letter-of-32-january-2018-reached-nitesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतेश के पास पहुंचा 32 जनवरी 2018 की मुहर लगा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतेश के पास पहुंचा 32 जनवरी 2018 की मुहर लगा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग के बिजनेस पोस्ट सेंटर से पहुंचे पत्र पर लिखी 32 जनवरी 2018 की मोहर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी का महीना 32 दिन का होता है। जरा ठहरिए यह हम नही कह रहे, बल्कि डाक विभाग के बिजनेस पोस्ट सेंटर के जरिए एक युवक के पास पहुंचे पत्र पर लगाई गई मुहर बयां कर रही है। इसे लेकर युवक ने बिजनेस पोस्ट सेंटर शाखा प्रबंधक आगरा को शिकायती पत्र भेजकर शिकायत भी की है।
सादाबाद के सलेमपुर रोड बिनोवा नगर निवासी नीतेश गौतम ने शिकायती पत्र में कहा है कि बिजनेस पोस्ट सेंटर (बीपीसी) के जरिए उसे एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय आगरा द्वारा पत्र जारी किया गया था। यह पत्र डाक के माध्यम से उसे भेजा गया। पत्र उसके पास पहुंचा तो पत्र पर बीपीसी की मोहर लगी हुई है।
पत्र पर लगी मोहर के अंदर 32 जनवरी 2018 तारीख अंकित है। पत्र में नीतेश ने भारतीय डाक विभाग के कैलेंडर दिलवाए जाने की मांग की है, जिसमें 32 जनवरी 2018 अंकित हो। साथ ही उसने उन व्यक्तियों के नाम भी पत्र में मांगे हैं, जिनका योगदान पत्र को उसके घर तक सकुशल पहुंचाने में रहा है।