{"_id":"5d851c468ebc3e01783415fa","slug":"stalls-of-various-products-in-the-exhibition-and-odop-exhibition-hathras-news-ali2141149117","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यम समागम व ओडीओपी प्रदर्शनी में लगी विभिन्न उत्पादों की स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यम समागम व ओडीओपी प्रदर्शनी में लगी विभिन्न उत्पादों की स्टॉल
विज्ञापन
प्रदर्शनी में उद्यमियों ने किया उत्पादों का प्रदर्शन
उद्यम समागम, ओडीओपी प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
डीएम, सदर विधायक ने किया स्टॉलों का अवलोकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में उद्यम समागम और ओडीओपी (हींग) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने किया। अध्यक्षता डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने की। मंच पर आसीन सभी लोगों का पुष्प भेंटकर स्वागत किया गया। कन्या गुरुकुल विद्यालय की छात्राओं द्वारा ईश वंदना प्रस्तुत की गई।
संचालन करते हुए क्लस्टर मैनेजर सुशील कुमार ने बताया कि कई जिलों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत एटा, कासगंज और हाथरस में उद्यम समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डीएम और सदर विधायक ने प्रदर्शनी में लगी स्टॉलों का भ्रमण किया और उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
डीएम ने कहा कहा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम से निश्चित रूप से स्वरोजगार तथा रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाथरस में बहुत उद्योग हैं, जिसके बारे में मैंने सिर्फ सुना था, परंतु आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हाथरस में निर्मित किए जाने उत्पादों को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने जिले में बनने वाले उत्पादों जैसे हींग, मेटल हैंडीक्राफ्ट, मूंगा-मोती, नमकीन, आयुर्वेदिक दवाइयां, कारपेट तथा अन्य निर्मित की जाने वाली वस्तुओं की प्रशंसा की। हाथरस की हींग की पहचान देश-विदेश में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। एमएसएमई विकास संस्थान आगरा के निदेशक टीआर शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उद्यमी अपने उत्पादों को उच्च स्तर तक ले जाना चाहता है तो उद्योग विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भेजा जाता है।
विधायक सदर हरीशंकर माहौर ने सरकार की योजना एवं उद्योगों का बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई प्रदर्शनी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है गरीबी मिटाने का है, जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जल संरक्षण, वाणिज्यकर, कौशल विकास, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, डूडा तथा अन्य उद्यमियों द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर सीडीओ आरबी भास्कर, एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, सैमी संस्था के सहायक निदेशक एमके शर्मा, सीएमओ बृजेश राठौर, कन्या गुरुकुल की अधिष्ठात्री पवित्रालंकार आदि मौजूद थीं।