{"_id":"6a84beda547cd0fe570d05ab","slug":"spreading-a-web-of-cyber-fraud-by-recruiting-cunning-youths-as-agents-hathras-news-c-56-1-hts1004-152970-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शातिर युवाओं को एजेंट बनाकर फैला रहे साइबर ठगी का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शातिर युवाओं को एजेंट बनाकर फैला रहे साइबर ठगी का जाल
Wed, 19 Aug 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खाते खोलकर कमाई का चस्का केवल सहपऊ के युवकों को ही नहीं, बल्कि पूरे सादाबाद ब्लॉक, मुरसान व सिकंदराराऊ तक यह नेटवर्क फैला है। दो महीने में चार मामले म्यूल खाते से जुड़े सामने आ चुके हैं।
इन मामलों ने एक बात साफ कर दी है कि साइबर ठगों के एजेंट बन युवा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशाना बना रहे हैं। बैंकिंग व तकनीक की जानकारी के अभाव का फायदा ये शातिर बखूबी उठा रहे हैं।
आगरा की डीसीबी बैंक जाकर छानबीन करेगी पुलिस : सहपऊ कस्बे में केवाईसी की आड़ में 200 से अधिक खाते खुलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन
मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है, लेकिन इस गिरोह में 12 से अधिक लड़के शामिल हैं। जो गांव-गांव जाकर लोगों के खाते खोल रहे थे। इनमें गांव नगला सुखराम, ढकपुरा, कोकनां कलां एवं नगला बिहारी के युवकों के नाम सामने आए हैं।
दो सालों में यह गिरोह करोड़ों की कमाई कर चुका है। पुलिस ने इनके यहां दबिश दी है, लेकिन सभी फरार हैं।