फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sports talent of KGBV girl students will shine

Hathras News: निखरेगी केजीबीवी की छात्राओं की खेल प्रतिभा

Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sports talent of KGBV girl students will shine
अब निजी विद्यालयों की तर्ज पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में पढ़ने वाली छात्राओं के विकास के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में एक केजीबीवी एक खेल के तहत जिले की दो छात्राओं की प्रतिभा को निखारा जाएगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। जिले में छह केजीबीवी संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब 550 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। विभाग इन छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रयास कर रहा है। एक कस्तूरबा एक खेल के तहत प्रत्येक केजीबीवी में एक खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा। छात्राओं की रुचि के आधार पर खेल प्रतिभा का चयन किया जाएगा, उन्हें खेल का निमयमित अभ्यास कराया जाएगा। विद्यालयों की टीम को बड़े खेल आयोजनों में खेलने का मौका दिया जाएगा। इस संबंध में डीसी बालिका शिक्षा हेमंत सेंगर का कहना है कि इस पहल से छात्राओं की खेल प्रतिभा निखरेगी। हमारा प्रयास है कि केजीबीवी की छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed