फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sports competitions held in schools and colleges

स्कूल-कॉलेजों में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

Tue, 30 Aug 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sports competitions held in schools and colleges
खेल दिवस के मौके पर आरडी गर्ल्स कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस में रूप में मनाया गया। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में खेल सप्ताह की शुरुआत हुई। वहीं, सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में बच्चों को मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में बताया गया। अमृत महोत्सव, मिशन शक्ति अभियान के तहत एनएसएस रेंजर्स समिति और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं एवं शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों की खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ स्वतेंद्र सिंह विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, सरस्वती डिग्री कॉलेज, कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर इंदु वार्ष्णेय, डॉ. लीना चौहान प्रभारी सांस्कृतिक समिति, डॉ. सुषमा यादव आईक्यूएसी प्रभारी, डॉ. रंजना गुप्ता प्रभारी छात्र कल्याण समिति, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ बरखा भारद्वाज ने मां सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद के छविचित्र पर माल्यार्पण करके किया।
विज्ञापन

कॉलेज के स्टॉफ के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। जिसमें टीम ए कप्तान डॉ रंजना गुप्ता प्रथम रहीं, जबकि द्वितीय स्थान पर टीम बी कप्तान डॉ रंजना सिंह रहीं। लेमन रेस में प्रथम स्थान पर डॉ. शशि कुमारी, द्वितीय स्थान पर डॉ. सुषमा यादव रहीं। 100 मीटर दौड में प्रियंका सरोज ने प्रथम, डॉ. शशि कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह ने प्राप्त किया। शिक्षणतेर कर्मचारियों ने 100 मीटर उल्टी दौड़ में प्रथम स्थान नरेंद्र नेगी, द्वितीय स्थान भूपेंद्र लाल, तृतीय स्थान रोहित कुमार ने हासिल किया। शिक्षणेतर कर्मचारियों की सादा दौड़ 100 मीटर में मोनिका यादव प्रथम, जबकि उमा गुप्ता द्वितीय रहीं। छात्राओं की रस्साकसी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं प्रथम रहीं, जबकि बीए प्रथम, वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं।
अंग्रेजी विभाग की डॉ. शालिनी शर्मा एवं डा.ॅ ललितेश तिवारी की बीए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी की पुस्तक ब्रिटिश एवं अमेरिकन ड्रॉमा का विमोचन प्राचार्या एवं मंचासीन विद्वानों ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनामिका सिंह ने किया। इधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में छात्र-छात्राओं को पतिराम सिंह प्रधान अध्यापक ने मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में बताया।
मौके पर शशी प्रभा, नीलम सिंह, अनुराधा, दिलीप, अलका कुमारी मौजूद रहीं। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय संचालक दिनेश कुमार सेकसरिया और विद्यालय सचिव गौरांग सेकसरिया, उपप्रधानाचार्य कमलेश कुमार शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संचालन शारीरिक शिक्षक आशीष मोहम्मद, अतुल सिंह के दिशा निर्देशन में हुआ। रामबाग इंटर कॉलेज में भी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिताएं हुई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने खेल और शिक्षा दोनो के महत्व के बारे में समझाया। इस मौके पर वाचाराम त्यागी, राजकुमार सिंह, श्यामहरि कौशिक, कामना कुलश्रेष्ठ, दीपेश कुमार तिवारी, योगेश कुमार, विमलेश, रूपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed