{"_id":"589a0a964f1c1b8a5237994c","slug":"spg-s-house-before-he-did-the-rehearsal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की सभा से पहले एसपीजी ने किया रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की सभा से पहले एसपीजी ने किया रिहर्सल
अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
राहुल के आगमन को लेकर हेलीपैड पर रिहर्सल करती एसपीजी की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को बागला कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन दिनों से तैयारी में एसपीजी के साथ जुटे जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से ग्राउंड के आसपास स्थित मकानों की छतों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। अब लोग छत से राहुल गांधी की सभा नहीं देख सकेंगे। मंगलवार को एसपीजी और पुलिस ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग और फ्लीट रिहर्सल किया।
सभास्थल के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सभी में मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सभा के लिए जुटने वाली भीड़ के लिए अलग द्वार बनाया गया है जबकि वीआईपी और प्रेक्षक के लिए सभा में पहुंचने का रास्ता अलग होगा। इसी के पास प्रेस गैलरी के लिए जाने वाला रास्ता होगा। सभा के दौरान कोई भी व्यक्ति मंच के पास डी के आकार वाले सुरक्षा घेरे के पास तक नहीं पहुंच पाएगा। मंच की डी और पंडाल के बीच गैलरी में एसपीजी के जवान तैनात रहेंगे।
जीआईसी मैदान के आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को एसपीजी ने छत और घर के बाहर भीड़ लगाने पर रोक लगा दी है। राहुल गांधी के संबोधन के दौरान एसपीजी, पुलिस और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शाम करीब पांच बजे सभास्थल का निरीक्षण किया और एसपीजी की टीम से व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। राहुल गांधी की रैली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य जिलों से भी फोर्स लगाया गया है।
विज्ञापन
राहुल के साथ मंच पर दिखेंगे सपा प्रत्याशी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राज जीवन के अलावा सपा के सादाबाद और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव नहीं दिखाई दी हैं। न ही सादाबाद और सिकंदराराऊ के प्रत्याशी ही प्रचार के दौरान एक बार भी साथ दिखाई पड़े हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के रोड शो और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद की सभा में सपा की ओर से नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा उर्फ बंटी भईया और पूर्व प्रत्याशी मूलचंद्र निम ही दिखाई दिए हैं।
एक घंटा रुकेंगे राहुल
राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम कांग्रेसियों को मिल गया है। राहुल गांधी यहां एक घंटे तक रुकेंगे। वह दोपहर 12 बजे बागला कॉलेज मैदान पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और सभा को संबोधित कर एक बजे करीब लौट जाएंगे। जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित का कहना है कि अभी तक मिले कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे।