{"_id":"66005f717f62663709068348","slug":"speeding-mini-bus-crushed-the-bike-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: तेज रफ्तार मिनी बस ने बाइक को रौंदा, जीजा-साला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: तेज रफ्तार मिनी बस ने बाइक को रौंदा, जीजा-साला गंभीर घायल
Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
सार
जीजा-साले बाइक पर सवार होकर गांव से हाथरस जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार जीजा साले गांव चमरोली के समीप गुजरे। उसी वक्त तेज गति से आ रही मिनी बस के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए और बाइक जल गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस रोड स्थित गांव चमरोली के निकट बाइक सवार जीजा साले को एक तेज रफ्तार मिनी बस ने रौंद दिया । हादसे में जीजा साला गम्भीर रूप से घायल हो गए और बाइक जल गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जीजा को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में अज्ञात मिनी बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजेश कुमार पुत्र उम्मेद सिंह निवासी गांव खेड़ियाकला थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 22 मार्च की शाम चार बजे करीब उनका पुत्र विक्रम सिंह उर्फ विक्की अपने साले जितेंद्र कुमार पुत्र बदन सिंह निवासी गांव हमीरपुर थाना अमापुर जिला एटा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से हाथरस जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार जीजा साले गांव चमरोली के समीप गुजरे। उसी वक्त तेज गति से आ रही मिनी बस के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए और बाइक जल गई।
विज्ञापन