फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   speeding car collides with a bike

Hathras: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन घायल, दो अलीगढ़ मेडिकल रेफर

Sun, 11 Feb 2024 08:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 08:41 PM IST
सार

एक कार अलीगढ़ से आगरा जा रही थी। तेज रफ्तार कार के सामने एक गोवंश आ गया। जिसके चलते कार सादाबाद से हाथरस जा रहे बाइक सवारों से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
speeding car collides with a bike
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ पर चंदपा के निकट 11 फरवरी दोपहर को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ में चंदपा के निकट दोपहर एक कार अलीगढ़ से आगरा जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार के सामने एक गोवंश आ गया। जिसके चलते कार सादाबाद से हाथरस जा रहे बाइक सवारों से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार सत्यवीर पुत्र राजाराम, भरत सिंह पुत्र राधा किशन व शौर्य पुत्र सत्यवीर निवासीगण मथुरा रोड ओढ़पुरा कोतवाली सदर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में घायलों को बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी भिजवाया। जहां सत्यवीर व भारत सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed