{"_id":"66183ad68ca704c69102c934","slug":"special-train-will-run-from-lal-kuan-to-rajkot-hathras-news-c-56-1-mrt1060-113598-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लाल कुआं से राजकोट के लिए चलेगी स्पशेल ट्रेन, प्रत्येक रविवार को होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लाल कुआं से राजकोट के लिए चलेगी स्पशेल ट्रेन, प्रत्येक रविवार को होगा संचालन
Fri, 12 Apr 2024 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:02 AM IST
सार
ये ट्रेन 21 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को लाल कुआं से 18:08 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद मथुरा होते हुए अगले दिन शाम 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
विस्तार
गर्मियों की छुट्टियों के लिए ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे ने कुछ एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। इसमें एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन के हिस्से में भी आई है। लाल कुआं से राजकोट के बीच एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन की घोषणा की गई है।
रेलवे ने 21 अप्रैल से 30 जून के बीच साप्ताहिक तौर लाल कुआं से राजकोट के लिए ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 21 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को लाल कुआं से 18:08 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद मथुरा होते हुए अगले दिन शाम 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
वहीं, 22 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 22:30 बजे चलकर अगले दिन 22:25 बजे हाथरस सिटी पर ठहरते हुए कासगंज के रास्ते दूसरे दिन सुबह 04:25 बजे लाल कुआं पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05045/46 कुल 11 फेरों के लिए संचालित की गई है। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, श्यनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक व वातानुकूलित द्वितीय व सह तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच की सुविधा मिलेगी।