फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Special train for Govardhan Mela

Hathras News: गोवर्धन मेले के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, 5-12 जुलाई तक होगा संचालन

Sat, 05 Jul 2025 04:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 04:53 PM IST
सार

5 से 12 जुलाई तक गोवर्धन मेले को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। ट्रेन नंबर 05314 मथुरा से दोपहर 14:20 बजे चलेगी। जो मथुरा कैंट पर ठहरते हुए 15:11 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन सिकंदराराऊ, मरहरा होते हुए 16:30 बजे कासगंज पहुंचेगी।

विज्ञापन
Special train for Govardhan Mela
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

गोधर्वन मेले को लेकर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया है। 5 जुलाई से इनका संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेनें 5 जुलाई से 12 जुलाई के बीच कासगंज से मथुरा जंक्शन के बीच संचालित होगी।

विज्ञापन


ट्रेन नंबर 05314 मथुरा से दोपहर 14:20 बजे चलेगी। जो मथुरा कैंट पर ठहरते हुए 15:11 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन सिकंदराराऊ, मरहरा होते हुए 16:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। यहां से वापिसी में यह ट्रेन नंबर 05313 बनकर 16:50 बजे कासगंज से, 17:02 बजे मारहरा से चलकर सिकंदराराऊ होते हुए हाथरस सिटी 17:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


यहां से मथुरा कैंट होते हुए 19:35 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन गोवर्धन मेला को लेकर किया गया है। भीड़ अधिक होने पर एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि गोवर्धन मेले में भीड़ के चलते ट्रेन का संचालन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed