फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP leader visit rape victim family

सपाई आज जाएंगे अकराबाद में किशोरी के गांव

Tue, 02 Mar 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP leader visit rape victim family
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ हुई वारदात को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। वह पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सपाई मंगलवार को इस किशोरी के गांव भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मुख्यमंत्री के लचर रवैये की वजह से अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि इस घटना से इलाके में तनाव है और लोगों में गुस्सा है। प्रदेश में महिलाओं, खास तौर पर बच्चियों के साथ होने वाले अपराध काफी बढ़ गए हैं और सरकार इन्हें रोक पाने में असफल रही है। उन्होंने कहा है कि संकट की घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने बताया कि दो मार्च को सभी सपाई दोपहर 2 बजे पंत चौराहा सिकंदराराऊ पर एकत्रित होंगे और इसके बाद गांव में जाएंगे, जहां किशोरी के साथ वारदात हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद जसवंत सिंह यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, महेंद्र सिंह सोलंकी, राम नारायण काके, हरवीर सिंह तोमर, संजीव यादव, विजेंद्र सिंह जाटव, विजय प्रेमी, सुशील यादव, दिनेश लोधी, टेकपाल कुशवाहा, रोहिताश यादव, कायम सिंह, राणा प्रताप सिसौदिया, श्याम चौधरी प्रधान, योगेश यादव, भगवान सिंह माहौर ,कौशल किशोर, राहुल धनगर, रजनीश कुशवाहा चेयरमैन मुरसान ,विशंभर प्रसाद, रविंद्र सिंह, श्रीराम यादव , वरिष्ठ नेता नेत्रपाल सिंह ,आजाद कुरैशी, हेमंत गौड़, अशोक दिवाकर, आरसी लाल प्रजापति ,चिंटू शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed