Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   16,000 additional vehicles reached the overbridge in one hour, causing a massive traffic jam.

Hathras News: एक घंटे में ओवरब्रिज पर पहुंचे 16 हजार अतिरिक्त वाहन, लगा भीषण जाम

Thu, 05 Nov 2026 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 05 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
16,000 additional vehicles reached the overbridge in one hour, causing a massive traffic jam.
कोतवाली के सामने तालाब ओवरब्रिज पर लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले बागला डिग्री कॉलेज रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दी। बम क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया और ट्रैफिक का पूरा दबाव तालाब रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज पर आ गया। एक घंटे में ओवरब्रिज से 16 हजार अतिरिक्त वाहन गुजरे, जिससे भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

बूम क्षतिग्रस्त होने से सुरक्षा कारणों से बागला कॉलेज रेलवे फाटक से आवागमन पूरी तरह बंद करना पड़ा। फाटक बंद होते ही नीचे से गुजरने वाला समूचा ट्रैफिक अचानक तालाब ओवरब्रिज की ओर डायवर्ट हो गया।
विज्ञापन

सुबह का समय होने के कारण सरकारी व निजी दफ्तरों के लिए निकलने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी, कचहरी जाने वाले अधिवक्ता और अपनी दुकानें खोलने जा रहे व्यापारी जाम के झाम में फंस गए। ओवरब्रिज से शुरू हुआ जाम देखते ही देखते सर्विस रोड, गांधी तिराहा, बागला कॉलेज मार्ग और घास की मंडी तक फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात ऐसे बन गए कि दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा सब एक-दूसरे में उलझ गए और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें रेंगने को मजबूर हो गईं। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिसकर्मियों ने तत्काल कमान संभालते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कवायद शुरू की। वहीं रेलवे की तकनीकी शाखा के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया। करीब एक घंटे की भारी मशक्कत और फाटक की अस्थायी मरम्मत पूरी होने के बाद वाहनों का दबाव धीरे-धीरे कम हुआ, तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।

बागला कॉलेज फाटक पर रहता है भारी दबाव
बागला डिग्री कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे समपार फाटक शहर का सबसे व्यस्ततम क्रॉसिंग पॉइंट है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, इस फाटक से सामान्य दिनों में रोजाना 15 घंटे की अवधि में करीब 2.5 लाख छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय आबादी, छात्र और बाजार जाने वाले लोग अक्सर ओवरब्रिज पर चढ़ने के बजाय इसी समपार फाटक से निकलना पसंद करते हैं। ऐसे में बुधवार सुबह जब यह फाटक अचानक बंद हुआ, तो महज 60 मिनट में 16 हजार से अधिक अतिरिक्त वाहन सीधे ओवरब्रिज पर पहुंच गए। अचानक अप्रत्याशित दबाव बढ़ने से तालाब ओवरब्रिज पर जाम के हालात पैदा हो गए।


रेलवे ने ट्रैक्टर को लिया कब्जे में, जांच शुरू
रेलवे फाटक में टक्कर मारने के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप मच गया। हाथरस सिटी की आरपीएफ टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आवागमन बाधित करने के मामले में संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ के हाथरस सिटी प्रभारी शिवशंकर यादव ने बताया कि रेलवे फाटकों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed