फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP angry, demonstrated at Alampur intersection

Hathras News: भड़के सपाई, आलमपुर चौराहे पर किया प्रदर्शन

Mon, 14 Apr 2025 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
SP angry, demonstrated at Alampur intersection
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर टिप्पणी करने और सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी देने के विरोध में सपा नेताओं ने रविवार को थाना दादों क्षेत्र के आलमपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए सपाई आलमपुर चौराहे पर एकत्र हुए। यहां पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। सपाइयों ने दादों थाना प्रभारी सुनील तोमर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव धीरज यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेता संगीत सोम ने उनके विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की। यह लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अगर रेखा गुप्ता माफी नहीं मांगती हैं तो उनके खिलाफ प्रदर्शन होगा। प्रशासन को सांसद सुमन की सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए। धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर महिला सभा की प्रदेश सचिव प्रेमश्री यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, आरएमपीएसयू की सपा छात्र सभा के अध्यक्ष दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह यादव, बालकिशन यादव, अंकित कुमार, राहुल, आरिफ, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed