{"_id":"644c1d1e07608510f40e6ce4","slug":"sp-and-runner-up-teams-honored-by-sp-hathras-news-c-2-1-104046-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हैंडबॉल में आगरा रहा अव्वल, तो बास्केटवाल में हाथरस ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हैंडबॉल में आगरा रहा अव्वल, तो बास्केटवाल में हाथरस ने लहराया परचम
Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
सार
प्रतियोगिता में आगरा जोन के अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस की कुल सात पुरुष/महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, सेपक टकरा, टेबल टेनिस, योगा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में विजयी टीम को शील्ड देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिजर्व पुलिस लाइन में तीन दिवसीय आगरा जोन की 14वी अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत एएसपी अशोक कुमार ने एसपी को स्वागत कैप व रोजेट लगाकर की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आगरा जोन के अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस की कुल सात पुरुष/महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, सेपक टकरा, टेबल टेनिस, योगा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके उपरांत एएसपी ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत निर्णायकों और प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को उपहार वितरित किए।
विज्ञापन
इन प्रतियोगिताओं का यह रहा परिणाम
1- हैंडबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनपद आगरा, द्वितीय स्थान जनपद अलीगढ़ की टीम ने प्राप्त किया ।
2- वॉलीबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनपद फिरोजाबाद, द्वितीय स्थान जनपद अलीगढ़ की टीम ने प्राप्त किया।
3- हैंडबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनपद आगरा, द्वितीय स्थान जनपद हाथरस की टीम ने प्राप्त किया।
4- सैपकटकरा पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनपद आगरा, द्वितीय स्थान जनपद अलीगढ़ की टीम ने प्राप्त किया।
5- सैपकटकरा महिला वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनपद मैनपुरी, द्वितीय स्थान जनपद हाथरस की टीम ने प्राप्त किया।
6- वॉलीबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनपद अलीगढ़, द्वितीय स्थान जनपद मैनपुरी की टीम ने प्राप्त किया।
7- बास्केटवाल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनपद हाथरस, द्वितीय स्थान जनपद आगरा की टीम ने प्राप्त किया।
8- बास्केटवाॅल महिला वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनपद हाथरस, द्वितीय स्थान जनपद आगरा की टीम ने प्राप्त किया।
9- टेबल टेनिस व्यक्तिगत स्पर्धा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान जनपद फिरोजाबाद, द्वितीय स्थान जनपद अलीगढ़ ने प्राप्त किया।
10- टेबल टेनिस व्यक्तिगत महिला में प्रथम स्थान जनपद अलीगढ़, द्वितीय स्थान जनपद आगरा की टीम ने प्राप्त किया।
11- योगा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान जनपद हाथरस ने प्राप्त किया।
12- योगा महिला वर्ग में प्रथम स्थान जनपद हाथरस ने प्राप्त किया ।