{"_id":"64553356165ff9654b0f286a","slug":"sorry-mummy-sorry-papa-d-pharma-student-hanged-after-writing-on-the-walls-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सॉरी मम्मी, सॉरी पापा... दीवारों पर लिखकर फंदे पर लटक गया डी फार्मा का छात्र, खूब खेलता था पबजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सॉरी मम्मी, सॉरी पापा... दीवारों पर लिखकर फंदे पर लटक गया डी फार्मा का छात्र, खूब खेलता था पबजी
Fri, 05 May 2023 10:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 10:18 PM IST
सार
कमरे की दीवारों पर सॉरी मम्मी, सॉरी पापा आदि लिखा हुआ था। मृतक छात्र पबजी गेम खेलने का शौकीन था और काफी समय गेम खेलता रहता था। डी फार्मा का द्वितीय वर्ष का छात्र ने कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
वही कमरा जहां लटका मिला डी फार्मा छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारी गढ़ी में शुक्रवार की शाम डी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र का शव मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणो की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
23 वर्षीय विनय पुत्र प्रवेश कुमार वर्मा आवास विकास कालोनी जिला चंदौसी का रहने वाले माया इस्टीटयूट में डी फार्मा का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारीगढ़ी में किराए पर रहकर पढ़ाई करता था। वह मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। उसने दूसरी मंजिल का पूरा पोर्शन किराए पर ले रखा था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मकान मालिक किसी काम से जब ऊपर गए तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि कमरे की दीवारों पर सॉरी मम्मी, सॉरी पापा आदि लिखा हुआ था। मृतक छात्र पबजी गेम खेलने का शौकीन था और काफी समय गेम खेलता रहता था। मामले की सूचना पर मृतक के जीजा नीरज वर्मा निवासी चमन गली मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना हाथरस गेट प्रभारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे को पुलिस ने सील कर दिया। वहीं विनय की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चंदोसी से परिजन यहां के लिए निकल लिए हैं। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि खंदारी गढ़ी में युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पबजी खेलने की आदत के बारे में भी बताया है।