{"_id":"5ef76c98b6bf8f4e706f1ce0","slug":"son-killed-his-father-for-land-in-hathras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : हाथरस में जमीन के लिए बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की गला घोंटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : हाथरस में जमीन के लिए बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की गला घोंटकर की हत्या
Sat, 27 Jun 2020 10:59 PM IST
Jeet Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद को लेकर बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने वृद्ध पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इन हत्यारोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और मामले का राजफाश कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 25 जून की रात को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली निवासी रवेंद्रपाल सिंह (65 वर्ष) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई रमेश पाल सिंह ने थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का शनिवार को खुलासा कर दिया। एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि रविंद्र पाल सिंह की गत दिवस उनके ही प्लॉट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसका मुकदमा उनके भाई ने थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मामले की छानबीन व वहां निकट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की गई तो मामले का खुलासा हुआ इसमें मृतक के बेटे उपेंद्र उर्फ टिंकू ने अपने दोस्त दलजीत पुत्र मुनेशपाल निवासी हड़तौली थाना देहात जिला बुलंदशहर के साथ मिलकर गमछे से अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी।
सीसीटीवी कैमरे से उजागर हुई वारदात
पुलिस की मानें तो रविंद्रपाल अपनी जमीन को बेचना चाहता था, जबकि उसका बेटा यह चाहता था कि जमीन नहीं बिके। पुलिस की मानें तो रविंद्र का बेटा चाहता था कि उसका पिता यदि जमीन बेचे तो उसके बदले वह बुलंदशहर के गांव हड़तौली में जमीन ले ले।
इसकी वजह यह थी कि रविंद्र के बेटा टिंकू की मौसी यही रहती है और वह बचपन से इसी गांव में रहता था। इसको लेकर दोनों पिता-पुत्र में विवाद रहता था। इसी विवाद के चलते बेटे ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। निकट में एक डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे जब पुलिस ने खंगाले व पूछताछ की तो यह बात उजागर हुई। हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने मय पुलिस फोर्स के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इसकी वजह यह थी कि रविंद्र के बेटा टिंकू की मौसी यही रहती है और वह बचपन से इसी गांव में रहता था। इसको लेकर दोनों पिता-पुत्र में विवाद रहता था। इसी विवाद के चलते बेटे ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। निकट में एक डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे जब पुलिस ने खंगाले व पूछताछ की तो यह बात उजागर हुई। हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने मय पुलिस फोर्स के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।