{"_id":"67aa4293493ff6b444041ff7","slug":"some-vibhishana-are-spreading-wrong-message-in-bjp-nishada-hathras-news-c-56-1-mrt1060-126835-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में गलत संदेश फैला रहे कुछ विभीषण : निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में गलत संदेश फैला रहे कुछ विभीषण : निषाद
Mon, 10 Feb 2025 11:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ रोड पीडब्लूडी गैस्ट हाउस से निकाली गई बाइक रैली में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष व केविनेट म
- फोटो : samvad
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद की अगुवाई में निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा हाथरस पहुंची। शहर में इसका जोशीला स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. संजय ने भाजपा के कुछ नेताओं पर अपनी ही पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
डाॅ. संजय ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिलाना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के 200 निषाद बहुल विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि अपने ही कुछ नेताओं की वजह से भाजपा को लोकसभा चुनाव में 43 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने पहले कांग्रेस, फिर बसपा और सपा का नुकसान किया है। अब भाजपा में गलत संदेश फैला रहे हैं।
यात्रा सोमवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन से प्रारंभ होकर गिजरौली, सरस्वती इंटर कॉलेज, हाथरस रोडवेज बस स्टैंड, घास मंडी, एकलव्य मार्ग, कहारान मोहल्ला, चामड़ गेट, महावीर चौक, चक्की बाजार, भूरापीर चौराहा, बागमूला चौराहा, गणेशगंज, खातीखाना चौराहा, मेंडू गेट, बिजली मिल चौराहा, हाथरस जंक्शन और गांव पवलोई पहुंची। यहां हुई जनसभा में डाॅ.निषाद ने कहा कि आज मछुआ समाज के युवाओं ने जिस जोश-खरोस के साथ निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा का स्वागत किया है, उससे पार्टी को निश्चित रूप से बल मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 30 नवंबर 2024 को जब जनपद सहारनपुर से मछुआ समाज के हक की लड़ाई को लेकर संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली गई थी तो उसे कुछ जिलों में उस हिसाब से समर्थन नहीं मिल पाया, जितनी कल्पना की थी। निषाद ने कहा कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने बेशक हाथरस जिले का दौरा कम किया है, लेकिन उन्हें अच्छी तरह याद है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वह अपने कैबिनेट में सहयोगी लोकसभा प्रत्याशी अनूप प्रधान के प्रचार-प्रसार में आए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिमांचल में एनडीए के पक्ष में अपने प्रचार प्रसार की शुरुआत जनपद हाथरस से ही की थी।