फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Som Pradosh boosts the enthusiasm of Kanwariyas; chants of devotion resound.

Hathras News: सोम प्रदोष ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह, गूंजे जयकारे

Sun, 09 Aug 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 09 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Som Pradosh boosts the enthusiasm of Kanwariyas; chants of devotion resound.
आगरा रोड पर कोतवाली के सामने कांवड़ लेकर कतार में जाते कांवड़िया। संवाद - फोटो : Samvad
सावन के दूसरे सोमवार के दिन सोम प्रदोष का विशेष संयोग बन रहा है। इससे कांवड़ियों और शिवभक्तों का उत्साह दूना है। हरिद्वार, राजघाट और कछला से गंगाजल लेकर कांवड़ियों की टोलियां आगरा-बरेली मार्ग पर लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

कंधों पर सजी कांवड़ और जुबां पर बम बम भोले का जयघोष पूरे मार्ग को शिवमय बनाए हुए है। कांवड़ियों में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। कोई परिवार की सुख-समृद्धि तो कोई बीमारी से मुक्ति की कामना कर कांवड़ लेकर शिवालय की ओर बढ़ता जा रहा है। कुछ श्रद्धालु संतान सुख की मनोकामना के साथ भक्ति में लीन हैं।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी कांवड़ों के साथ श्रद्धालुओं के जत्थे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान है। आगरा-बरेली मार्ग पर कांवड़ियों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। स्थानीय लोग पानी, शरबत और फल आदि के जरिये कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोम प्रदोष का खास संयोग
पंडित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार के साथ सोम प्रदोष का संयोग विशेष है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। प्रदोष व्रत भी भगवान शिव को समर्पित है, जिससे यह संयोग आस्था का विशेष अवसर बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed